फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडों की निगरानी मिलकर करेंगे यूपी और नेपाल के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-लखनऊ। प्रदेश में ईको टूरिज्म में संभावनाएं काफी बढ़ी हैं। साढ़े सात वर्ष में यहां देश-विदेश व प्रदेश के अन्य कोने से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ईको टूरिज्म में यूपी के बढ़ते कदम से अब नेपाल के अफसर भी सीखेंगे। बुधवार को चूका ईको टूरिज्म स्पॉट पर इंडो-नेपाल ट्रांस बॉर्डर को-ऑर्डिनेशन इवेंट फॉर बॉयोडॉइवर्सिटी कंजरवेशन इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन


एसएसबी संग बॉर्डर पर जागरूकता अभियान भी चलाएगा वन विभाग

उत्तर प्रदेश वन विभाग सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) संग बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य मानव वन्य जीव संघर्ष कम करने के साथ ही वन्य जीवों की भी सुरक्षा करना है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मानव-वन्य जीव संघर्ष न्यूतनम करने के साथ ही वन्य जीव की सुरक्षा पर भी प्रदेश सरकार का जोर है। दोनों देश मिलकर वाइल्ड लाइफ मॉनीटरिंग करेंगे। जो वन्यजीव (खास तौर पर टाइगर, तेंदुआ, हाथी, गैंडा) इस देश से उस देश जा रहे हैं, उन्हें ट्रैक करने पर भी जोर देंगे।

लग्गाबग्गा कॉरिडोर प्रबंधन पर दोनों देशों में हुई चर्चा
भारत व नेपाल के वनाधिकारियों के बीच लग्गाबग्गा कॉरिडोर प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इस क्षेत्र में टाइगर मूवमेंट अधिक है। इनकी सुरक्षा और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति बनी। इसके अलावा संयुक्त गश्त, पर्यटन में सहयोग, समुदाय की सहभागिता से संरक्षण, स्थानीय व उच्च स्तरीय बैठक, वन्य जीवों के भ्रमण के आवागमन की सूचना साझा करने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नेपाल के कंचनपुर के डीएफओ राम बिचारी ठाकुल, शुक्ला फांटा सेंचुरी के चीफ वाॅर्डन अधिकारी मनोज के शाह, बफर जोन मैनेजमेंट काउंसिल के अध्यक्ष लव बिष्ट, एनटीएनसी के संरक्षण अधिकारी लक्ष्मी राज जोशी के अलावा भारत की ओर से पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अजय बहादुर सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें