फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दो नामांकन खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में सदस्य कार्यकारिणी जूनियर और सीनियर के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज कर दिया गया। अब एकल नामांकन रह जाने से सदस्य कार्यकारिणी सीनियर के सभी छह प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इफ्तेखार खान ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया। जांच में मॉडल बाइलॉज के विरुद्ध सदस्य कार्यकारिणी सीनियर में नामांकन दाखिल करने पर जितेंद्र सक्सेना और सदस्य कार्यकारिणी जूनियर में दुर्गेश सक्सेना का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ला के अलावा सदस्य कार्यकारिणी सीनियर पद पर मोहम्मद असलम खां, जय सिंह यादव, जगदीश सिंह, हरीराम गौतम, देवेंद्र सक्सेना, वाहे गुरू सिंह का एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि नाम वापसी शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें