फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू

Sat, 03 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। धान खरीद की तैयारियों के तहत विपणन विभाग ने किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए फिलहाल 134 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि शासन स्तर से इस बार धान खरीद किस तारीख से शुरू होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
जिले में धान की फसल तैयार होने के साथ ही किसान उपज बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। खरीद केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण जरूरी है। इसी को देखते हुए विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण कराने वाले किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण इस बार धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में किसान उपज को जल्द बेचकर भुगतान पाने की उम्मीद लगाए हैं। विभाग की ओर से केंद्रों की व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी करने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 134 केंद्र प्रस्तावित हैं, लेकिन किसानों की संख्या और क्षेत्र में धान की आवक को देखते हुए इनकी संख्या में इजाफा किया जा सकता है। शासन से खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित होने के बाद केंद्रों पर खरीद की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें