फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परास्नातक के लिए 22 तक करा सकेंगे पंजीकरण, प्रवेश 28 तक

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के उपा​धि महाविद्यालय का भवन।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। स्नातक के बाद परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 22 अगस्त तक छात्र पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 28 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा। दो दिन का अवकाश होने के बाद मंगलवार से प्रवेश के लिए कॉलेज में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू किए गए हैं। इसके लिए 22 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। इस तिथि के बाद पंजीकरण नहीं हो सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पंजीकरण के बाद विद्यार्थी 28 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।
रविवार और रक्षाबंधन पर्व का अवकाश होने के बाद मंगलवार से उपाधि कॉलेज में विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि परास्नातक में पंजीकरण के साथ प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिया जाएगा। स्नातक में रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन




पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में भी चल रही प्रवेेश प्रक्रिया

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक के लिए छह विषय हैं। हर विषय के लिए 30-30 सीटें हैं। यहां पर भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया विद्यार्थी 150 रुपये जमा कर पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर 28 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें