बीसलपुर। एसपी के निर्देश पर दियोरिया कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट सोमवार को सातवें दिन दर्ज कर ली।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लमहुआ निवासी ममता देवी ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में गांव के ही छंगेलाल से प्रेम विवाह किया था। इस बात से उसके मायके वाले बहुत नाराज थे। इस बीच उनके तीन बच्चे भी हुए। वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही है। मायके के लोग आए दिन उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हैं।
13 अगस्त को रात 10:30 बजे मायके वाले घर में घुस आए और पति की पिटाई की। उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर ममता के पिता श्यामलाल और भाई रमाकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद