फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा उच्च शिक्षा अधिकारी ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

Thu, 15 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गोस्वामी ने बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने सर्वप्रथम शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित मिला। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय में चल रही कक्षाओं का संचालन, छात्रवृत्ति , परीक्षा फार्मों का अग्रसारण, महाविद्यालय में जल, बिजली एवं स्वच्छता की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में निर्मित हो रहे नए पीजी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में सभी की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं के अनुशासन एवं महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं में नवाचार एवं कौशल विकास को विकसित करने हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ, हेमलता और स्टाफ के सभी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें