फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत की आड़ में पुनर्निर्माण, एसडीएम ने बंद कराया काम

Tue, 18 Feb 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जिला पंचायत की जर्जर दुकानों की मरम्मत के आदेश की आड़ में दुकानों का लिंटर तोड़कर दीवारें ऊंचा करने के मामले में एसडीएम ने काम बंद करा दिया है। मामले की जांच भी शुरू कराई गई है। सोमवार को वकीलों ने डीएम से मिलकर गलत ढंग से निर्माण की शिकायत थी।
विज्ञापन

स्टेशन चौराहा के समीप ही जिला पंचायत की कई दुकानें हैं। इन दुकानों में तीन किरायेदारों ने मरम्मत की स्वीकृति जिला पंचायत से ली है। आरोप है कि अब यहां लिंटर तोड़कर दीवारें ऊंची की जा रहीं हैं। एसडीएम से हुई शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण को लेकर आदेश के अभिलेख तलब किए। मगर दूसरे दिन फिर निर्माण शुरू कर दिया गया।
सोमवार को वकील प्रदीप सक्सेना ने अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए। इसके बाद एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि दुकानों की मरम्मत के अभिलेख मांगे गए है। मंगलवार को जिला पंचायत की टीम भी पहुंचकर जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें