फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैरहाजिर रहीं 56 संविदा एएनएम का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की

Sat, 24 Oct 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हड़ताल समाप्त होने के बाद 17 अक्तूबर को 56 केंद्रों पर गैरहाजिर मिलीं संविदा एएनएम का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति एमओआईसी ने सीएमओ को भेजी रिपोर्ट में की है। एएनएम के गैरहाजिर रहने से केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ था। लापरवाही पर एमओआईसी ने एएनएम का स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन

एएनएम संघ की प्रदेश व्यापी हड़ताल 16 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई थी। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु करने के निर्देश दिए गए थे। मगर 17 अक्तूबर को क्षेत्र के 56 केंद्रों पर संविदा पर तैनात 56 एएनएम नहीं पहुंची थी। इससे शासन के उच्च प्राथमिकता वाले राष्ट्रीय बाल टीकाकरण कार्यक्रम के तहत केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने एएनएम का स्पष्टीकरण तलब किया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर सभी 56 एएनएम का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति सीएमओ को भेजी रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन

०००००००
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें