फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा नर्सों को हटाने की संस्तुति

Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में नवजात शिशु की मौत के मामले में संविदा नर्सों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एमओआईसी ने जांच में नर्सों की लापरवाही पाते हुए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। इसमें संविदा नर्सों को हटाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

गांव भगवंतापुर निवासी रामचरन की पत्नी सुशीला देवी को प्रसव पीड़ा के चलते शनिवार को सीएचसी लाया गया था। यहां शिशु का जन्म हुआ था, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों ले इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। इस मामले में तहरीर मिलने पर एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। इधर, एमओआईसी द्वारा की गई जांच में संविदा नर्स अंजलि राना और नीतू शर्मा की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जनवरी माह में गांव ढक्काचांट निवासी रामकुमार की पत्नी पुष्पा देवी की मौत भी इन्हीं दोनों नर्सों की लापरवाही से हुई थी। एमओआईसी ने दोनों नर्सो को सीएचसी से हटाने की संस्तुति कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें