पीलीभीत। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के परिणाम घोषित हो गया। जिले के 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, इनमें कंपोजिट स्कूल बरहा की छात्रा रौनक ने भी सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष पीलीभीत जिले के 80 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12वीं तक निशुल्क आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बरहा की कक्षा 5 की छात्रा रौनक ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। बीएसए रोशनी सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।