शासन ने राशन उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन कर कंप्यूटराइज्ड राशन तैयार कराने के निर्देश दिए थे। करीब एक साल से इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते राशन उपभोक्ताओं को कार्ड न होने के चलते दिक्कत आ रही है। राशन उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन किए जाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। डाटा ऑनलाइन होने के बाद राशन कार्डों की प्रिटिंग की जा रही है। इसमें अंत्योदय एवं बीपीएल के कार्ड छप गए हैं जबकि सामान्य कार्ड (एपीएल) की प्रिटिंग चल रही है। तैयार हो चुके राशन कार्डों का वितरण एक सप्ताह के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्डों का वितरण ब्लाक के माध्यम से ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों द्वारा एवं शहर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा कराया जाएगा।
जिले में राशन कार्ड की स्थिति
अंत्योदय कार्ड धारक 36,650
बीपीएल कार्ड धारक 59,500
एपीएल कार्ड धारक 3,57,000
कुल कार्ड धारक 4,53,150
कंप्यूराइज्ड राशन कार्डों की प्रिटिंग का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर इनका वितरण शुरू करा दिया जाएगा, साथ ही नए राशन कार्डों के ऑन लाइन आवेदन भी भरे जा रहे हैं।
रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी