फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के खाद्यान्न वितरण की जांच करने पहुंचे विशेष सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जांच करने विशेष सचिव खाद्य पहुंचे। प्रवासी मजदूरों के पास राशन कार्ड हैं या नहीं, इसे लेकर रविवार को विशेष सचिव खाद्य रसद ओपी वर्मा ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। इससे पूर्ति विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री की किटों के अलावा गरीबों को राशन की दुकानों से खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। राशन वितरण में कहीं गड़बड़ी तो नहीं हो रही, इसे लेकर सरकार गंभीर है। जांच के लिए नोडल अफसर बनाए गए हैं। वह राशन की दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे है। शासन में विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ओपी वर्मा ने रविवार को कस्बे में जाहिद कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण, कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानी को देखा। प्रतिदिन कितने प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरण किया गया, इसकी जानकारी ली। कोटेदार जाहिद खां ने प्रवासी मजदूर के लिए खाद्यान्न वितरण प्राप्त न होने की जानकारी दी। विशेष सचिव ने पीलीभीत शहर की कोटेदार संगीता राठौर, सिसैइया के जगदंबा प्रसाद, भोपतपुर की कमलादेवी, गांव नदहा के कोटेदार राकेश मिश्रा, पूरनपुर देहात के शमशुद्दीन की दुकानें भी देखीं। जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि गरीबों को खाद्यान्न रेगुलर मिल रहा है या नहीं। प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड बने या नहीं, इसकी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें