फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा राशन, बनेंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन में दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड बनाकर उन्हें राशन देने की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम स्तर पर खंड विकास अधिकारी और नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारी से सत्यापन रिपार्ट मांगी है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों और जिलों से अब तक 14 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर जिले में आ चुके हैं। घर वापसी पर इन मजदूरों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सरकारी राशन की दुकानों से प्रवासी मजदूरों को राशन देने की व्यवस्था की है। सत्यापन के बाद प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड बनाकर राशन देने का काम शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जिला स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें