फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। घर की छत पर सो रही किशोरी से गांव के युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे की बट से किशोरी को पीटा। चीख सुनकर परिजन के पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात उसकी सोलह वर्षीय पुत्री घर छत पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सोए थे। रात में करीब 11 बजे गांव का आरोपी राहुल उनके घर की छत पर पहुंचा और किशोर ीसे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने बचकर भागने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचे की बट से पिटाई कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे। मगर आरोपी धमकी देकर भाग गया। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया।
सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें