फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंग्लैंड भिजवाने का झांसा देकर रामपुर की दंपती से 5.85 लाख ठगे

Sat, 05 Jul 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दंपती को इंग्लैंड का वीजा दिलाने का झांसा देकर आईलेट संचालक दंपती ने 5.85 लाख रुपये ठग लिए। दंपती को न तो वीजा दिया गया और न ही इंग्लैंड भेजा गया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आईलेट संचालक दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रामपुर की तहसील शाहबाद के गांव जनकपुर निवासी महताब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पत्नी किरनदीप कौर ने खुद इंग्लैंड जाने के लिए नगर के कैनिडड केयर अकेडमी से वीजा अप्लाई कराया था। अकेडमी का संचालन नगर की अशोक कॉलोनी निवासी जगजीवन सिंह और उसकी पत्नी पिंदर कौर करती हैं।
दंपती ने कॉलेज फीस के नाम पर नौ दिसंबर 2022 को 50 हजार रुपये ऑनलाइन लिए। फंड शो कराने के नाम पर मार्च 2023 में तीन लाख रुपये नकद लिए। 27 जुलाई 2023 को 2.35 लाख ऑनलाइन सहित कुल 5.85 लाख रुपये लिए। मगर उसका न तो वीजा बनवाया गया और न ही इंग्लैंड भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर अशोक कॉलोनी निवासी जगजीवन सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें