फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति-पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा, रेलवे कर्मियों से भी की अभद्रता

Sat, 05 Jul 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन परिसर पर शुक्रवार की दोपहर पति-पत्नी में घरेलू मुद्दों को लेकर कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। विरोध करने पर दंपती ने रेल कर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली दिवाली का एक युवक शुक्रवार की दोपहर अपनी मां और पत्नी के साथ पीलीभीत जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। इन लोगों के आने से कुछ देर पहले ही ट्रेन चली गई थी। उसके बाद वे लोग दूसरी ट्रेन पकड़ने की प्रतीक्षा में प्लेटफार्म पर बैठ गए। इसी दौरान घरेलू मुद्दों को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।
विवाद के दौरान पत्नी ने कई बार पति को चप्पल दिखाई। शोर शराबा सुनकर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उन लोगों से न झगड़ने को कहा। वह लोग तब भी नहीं माने। रेलवे कर्मियों ने जब उन लोगों से दोबारा शांत रहने को कहा, तभी वह लोग रेलवे कर्मियों से भी भिड़ गए। इसपर सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। कोतवाली पुलिस की सूचना पर जीआरपी थाने के दो पुलिसकर्मी मौके पर आ गए थे। थाने चलने के बात पर दंपती शांत हो गए। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जीआरपी पुलिस के आने पर टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें