फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जनपद में भी अलर्ट किया गया है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम करते हुए पूर्व से चली आ रही जोन-सेक्टर प्रणाली के तहत ड्यूटी लगाई गई है। सीओ और थाना प्रभारियों को इलाके में पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नौ नवंबर को श्रीराम मंदिर मामले में अपना ऐतिहासिक निर्णय दिया था। इसके बाद से अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ। अब पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन है। इसकी अयोध्या में जोरशोर से तैयारी भी चल रही है। जनपद में भी इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मगर इससे पहले या फिर पांच अगस्त को पाक द्वारा हमले की साजिश का भी इनपुट मिला है। पीलीभीत की सीमाएं नेपाल और उत्तराखंड से भी सटी हुई है। इस वजह से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पूरे जनपद को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी तरह की खुराफात कर माहौल न बिगाड़ दिया जाए। लॉकडाउन का पालन कराने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 14 जोन और 41 सेक्टर में बांटा गया था। इसी रणनीति के तहत पांच अगस्त को लेकर भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। भूमि पूजन को लेकर हर इलाके में अलर्ट रहेगा। सीओ के साथ ही थाना और चौकी प्रभारियों को इलाके में पैनी नजर रखने को कहा गया है। स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छोटी-बड़ी सभी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। फोर्स की ब्रीफिंग करते हुए अधिकारियों ने भी निर्देशित किया है।
डीआईजी करेंगे निगरानी, मातहतों को किया ब्रीफ
बरेली के डीआईजी रेंज राजेश पांडेय पिछले कई दिनों से निगाह बनाए हुए हैं। पांच अगस्त को भी वह खुद निगरानी करेंगे। उन्होंने नेपाल सीमा से सटे इलाकों का पहले ही भ्रमण कर लिया था। सोमवार रात को मातहतों के साथ बैठक कर इस सिलसिले में आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईजी ने अपराधों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

बैठक कर हुड़दंग न करने की अपील
मंगलवार को कोतवाली में एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी समेत कई अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों और संभ्रांत लोगों संग बैठक की। इसमें हुड़दंग न करने की अपील की गई। कहा कि जुलूस और आतिशबाजी पर प्रतिबंध है। इसका पालन करने की अपील कर सहयोग मांगा। मातहतों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कोई खुराफात करने की कोशिश करे तो इसकी भी सूचना तत्काल दी जाए।
अयोध्या न पहुंच जाए कोई, इस पर भी निगाह
कोरोना संक्रमण के बीच अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर कम लोगों को ही बुलाया गया है। ऐसे में कोई जनपद से भी अयोध्या जाने की कोशिश न कर दे। इस पर भी सख्त निगरानी कराई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऑनलाइन प्रसारण देखें।
सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की तिथि घोषित किए जाने के बाद से ही मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। युवाओं समेत हर वर्ग में खासा उत्साह है। इसी बीच कोई विवादित पोस्ट न कर दी जाए। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
दीयों से घर-घर रोशन करने की तैयारी
भले ही अभी कोई खुलकर सामने न आया हो, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक लोग भूमि पूजन के दिन को लेकर उत्साह है। दीपावली की तरह घर-घर दीयों से रोशन करने की तैयारी की जा रही है। दो दिन में दीयों की बिक्री भी बढ़ी है। इसके अलावा कई लोग पूजन और प्रसाद वितरण करने की बात दबी जुबां कहते रहे। प्रतिबंध के बीच आतिशबाजी की भी बिक्री हुई है।
अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भाईचारा बनाए रखते हुए लोग घरों से ही अयोध्या में भूमि पूजन का लाइव प्रसारण देखें। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम भी पालन करते रहें। किसी को अयोध्या नहीं जाने दिया जाएगा। - राजेश पांडेय, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें