पीलीभीत। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले भर के बेसिक स्कूलों के बच्चों ने रैलियां निकालीं। बच्चों ने ग्रामीणों से अपने पाल्यों को स्कूल भेजने की अपील की। बताया, स्कूल में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, मिड-डे मील, फल-दूध के वितरण की योजनाएं संचालित हो रही हैं। बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
मरौरी के प्राइमरी स्कूल भूड़ गौंटिया, कल्याणपुर नौगवां, भूडा सरेंदा मुस्तकिल, खरोसा, औरैया, रामनगर, अलखथान सहित तमाम स्कूलों के बच्चों ने रैलियों में हिस्सा लिया। बच्चे रैली में आधी रोटी खाएंगे-अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाएंगे का नारा लगाते चल रहे थे। बाद में शिक्षकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान सीता मिश्रा, अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, पुष्पा मिश्रा, संजीदा, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद