रोटरी शरद मेले में बच्चों को पुरस्कृत करते डीएम व मेला पदाधिकारी। स्त्रोत मेला कमेटी
पीलीभीत। रोटरी शरद मेले के अंतिम दिन रोटरी हाउस में भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों, अभिभावकों व शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में रक्षित और केश सज्जा में वर्षा प्रथम रहीं। डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
अंतिम दिन बुधवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों और मेले जैसे रचनात्मक आयोजनों की सराहना की। डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। मेले में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में रक्षिता प्रथम, अर्शदीप कौर द्वितीय व निकिता तृतीय रहीं। जूनियर ग्रुप में अध्या प्रथम, श्रेष्ठा द्वितीय व स्तुति तृतीय रहीं। केश सज्जा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, अर्शिम द्वितीय व रमन तृतीय तथा जूनियर वर्ग में मानवी प्रथम, एलिना द्वितीय व जसनप्रीत कौर तृतीय रहीं। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों व डांस ग्रुप्स ने पुरस्कार प्राप्त किए। मंच पर अमित भटनागर की मिमिक्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान मेला चेयरमैन देवेश बंसल, अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना, परविंदर सिंह सैहमी,अवधेश गुप्ता, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।