फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीश व्यक्तिगत चैंपियन बने

Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवसरोवर में शनिवार को हुई तैराकी प्रतियोगिता में आरडीएसएस इंटर कॉलेज के छात्र रजनीश ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।
विज्ञापन

50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में नीरज प्रथम और रिंकी द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल में जनता कॉलेज का सूरज कुमार प्रथम, एसआरएम कॉलेज का उपेंद्र शर्मा द्वितीय और इसी कॉलेज के दीपक कश्यप तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की सौ मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में आरडीएसएस इंटर कॉलेज के रजनीश प्रथम, एसआरएम कॉलेज का अरविंद सिंह द्वितीय और जनता कॉलेज के अमित कुमार तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की सौ मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में जनता कॉलेज के सूरज प्रथम, एसआरएम के दीपक कश्यप द्वितीय और इसी कॉलेज के उपेंद्र तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में एसआरएम कॉलेज के आकाश सिंह प्रथम, आरडीएसएस इंटर कॉलेज के प्रियांश द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में आरडीएसएस इंटर कॉलेज के रजनीश प्रथम, इसी कॉलेज के शिवम द्वितीय और एसआरएम कॉलेज के रविंद तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में एसआरएम कॉलेज केे उपेंद्र प्रथम, इसी कॉलेज के दीपक द्वितीय और जनता कॉलेज के चंद्रसेन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में आरडीएसएस कॉलेज के रजनीश प्रथम, जनता कॉलेज के अमित द्वितीय और आरडीएसएस कॉलेज के शिवम तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की 50 मीटर बटर फ्लाई प्रतियोगिता में एसआरएम कॉलेज के अब्दुल कादिर प्रथम और जनता कॉलेज के सूरज कुमार द्वितीय रहे। छात्रों की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आरडीएसएस कॉलेज के रजनीश प्रथम, एसआरएम कॉलेज के अरविंद द्वितीय और जनता कॉलेज के अमित तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में आरडीएसएस कॉलेज के रजनीश प्रथम, एसआरएम कॉलेज के रमन द्वितीय और आरडीएसएस कॉलेज के शिवम तृतीय रहे। आरडीएसएस कॉलेज के रजनीश ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। निर्णायक मंडल में मनोज दुबे और अरूण चंद्रा शामिल थे। आयोजक मिश्रीलाल ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें