फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ पर तेंदुए को देख मचाया शोर तो भागा

विज्ञापन
गांव पिपरिया दुरई के समीप तेंदुआ देखने को उमड़ी भीड़ - वन विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। पखवाड़ा भर से चहलकदमी कर रहा तेंदुआ मंगलवार को गांव पिपरिया दुलई के श्मशान घाट के समीप शाम को यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़े तेंदुआ को देखकर लोगों के शोर-शराबा किया। तब तेंदुआ गन्ना के खेत में चला गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पखवाड़ा भर पहले गांव कढेरचौरा में एक भवन की दीवार पर चढ़े तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तेंदुआ इसके बाद चीनी मिल के अंदर पेड़ पर चढ़ा था। इससे पहले कई दिन तक तेंदुआ की चहलकदमी गांव पिपरिया दुलई के आसपास रही। नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के समीप नहर पटरी पर, गांव रुरिया सलेमपुर, गांव जादौपुर गलुइया के समीप भी तेंदुआ कई बार देखा गया। तेंदुआ को पकड़ने को चीनी मिल के अंदर, बाद में गांव जादौपुर गहलुइया मोड़ के समीप पिंजरा और कैमरे लगाए गए। रविवार को तेंदुआ गांव पिपरिया दुलई में श्मशान घाट के समीप पहुंचा। सोमवार शाम को उसे पकड़ने को पिंजरा लगाया गया। पिंजरा के समीप तक तेंदुआ नहीं आया। मंगलवार शाम को श्मशान घाट के समीप पेड़ पर दिखा।
सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने शोर-शराबा कर रहे लोगों को समझाकर घरों को भेज दिया। मंगलवार को शावकों के साथ तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डिप्टी रेंजर ने बताया कि वायरल वीडियो इस क्षेत्र का नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें