फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की बारिश से मौसम बना सुहाना, दोपहर में गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुबह तेज हवा के साथ हुई कुछ देर की बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। सोमवार सुबह बारिश से ठंडक हुई तो दोपहर में धूप खिलने से मौसम ने दोबारा गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान भी बीते दिन की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 पर पहुंच गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। साढ़े आठ बजे के बाद तेज हवा चलना शुरू हुई और अंधियारा छा गया। कुछ ही देर में झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ होना शुरू हो गया। मगर सड़कों पर नगरपालिका की पोल कुछ देर की बारिश ने ही खोलकर रख दी। ईमली चौराहा, मोहतसिम खां, चरक का कुआं, सुनगढ़ी, बाग गुलशेर खां, फीलखाना समेत कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव हो गया। सुबह काम पर निकले लोगों को दिक्कत हुई। नालियों के रास्ते पानी को निकाल गया, लेकिन सड़क पर कीचड़ फैल गई। इससे खासकर दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर सताता रहा। इधर, हर बार की तरह बारिश के बाद बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। करीब ढाई घंटे तक शहर के अधिकांश इलाकों की बत्ती गुल रही। कुछ स्थानों पर तारों में मामूली फाल्ट हो गए। इनका सुधार कराकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने सप्लाई सुचारू कराई। दोपहर में आसमान साफ होते ही धूप खिल गई। इससे तीन दिन की राहत के बाद फिर गर्मी बढ़ गई। शाम को भी इसका असर जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बृहस्पतिवार शाम से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें