फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 07 Jul 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दिनभर की उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया, लेकिन देर शाम मौसम का मिजाज पलट गया। पहले तेज हवाएं चली, फिर कई घंटे रिमझिम बारिश हुई। बारिश से जहां पारा नीचे लुढ़का, वहीं लोगों को उमस से निजात मिली। सोमवार को भी पूरे दिन रुक रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम तो खुशगवार रहा, लेकिन इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों को स्कूल जाने और आने में दिक्कत हुई। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से राहत मिली मगर कई स्थानों पर चोक नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाने से लोगों को दो-चार होना पड़ा। उप निदेशक कृषि एके सिंह के मुताबिक इस बारिश से धान, गन्ना और अन्य फसलों को खासा लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन


मानसूनी बारिश ने करीब पखवाड़ा भर पहले ही दस्तक दे दी थी, लेकिन रविवार रात से लेकर सोमवार पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पूरे दिन रुक-रुककर हुई बरसात से शहर के स्टेशन रोड पर बल्लभनगर कालोनी के समीप, मधुबन कॉलोनी के समीप, छतरी चौराहा, टनकपुर रोड आदि पर जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी निकासी को बने नाले भी चंद घंटों में उफना गए।

निचले स्थानों पर बसे कुछ मोहल्लों में भी कुछ देर के लिए जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालय में भी लोगबाग कम ही दिखे। सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या भी काफी कम रही। इधर एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि जिले में सोमवार को 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों और बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
बारिश के चलते जहां स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही, वहीं बाजार में भी भीड़ रोज की अपेक्षा कम ही दिखी। बारिश में भींगते हुए बच्चों को घर जाना पड़ा। बारिश से रिक्शे और अन्य चौपहिया वाहनों से स्कूल पहुंचे बच्चे तो भींगने से बच गए, लेकिन बाइक और स्कूटी से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी छुट्टी के बाद पानी से तरबतर होकर ही घरों तक पहुंचे।
पूरनपुर। नगर सहित देहात में रात से रुकरुक कर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कोतवाली, ब्लाक, तहसील कार्यालय सहित निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। गांवों में कच्ची सड़कों पर जलभराव और फिसलन से लोगों को आवागमन में असुविधा हुई। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले देखे गए।
बीसलपुर। रविवार शाम से सोमवार शाम तक हुई रुक-रुक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई तेजी से शुरू कर दिया। किसानों के मुताबिक पानी से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को काफी लाभ पहुंचा। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की साप्ताहिक हाटें और पशु बाजार प्रभावित रहे। नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें