पीलीभीत। बारिश ने शहर में जलनिकासी की पोल खोल दी है। शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार सुबह नौ बजे तक होती रही। इससे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सही से नाला सफाई का काम न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बरसात ने शहर की कई सड़कें सुबह तक जलमग्न कर दीं, 20 मिमी बारिश से कई मोहल्ले व कॉलोनियों में दोपहर तक जलनिकासी नहीं हो पाई।
छह घंटे की बारिश ने नगर पालिका के 35 लाख रुपये की लागत से हुए नाला सफाई के दावे भी धो दिए। नालों से जलनिकासी नहीं होने के चलते कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में दोपहर तक पानी रहा, हालांकि देर शाम कहीं जाकर पानी कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार की बारिश ने यह साफ कर दिया है, कि आने वाले दिनों में अगर बरसात लगातार हुई तो शहर में बाढ़ जैसे हालात बनेंगे।
000
फोटो -21
नाला बनने के बाद भी स्टेशन मार्ग पर जलभराव
नगर पालिका ने हाल ही में दावा किया था कि स्टेशन जाने वाले छतरी चौराहे से वल्लभनगर कॉलोनी के मोड़ तक नाला बनने के बाद जलभराव नहीं होगा। लेकिन, पालिका का यह दावा भी कागजी रह गया, बता दें शनिवार सुबह से 12 बजे तक स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रही। खुद ईओ संजीव कुमार अपनी गाड़ी से जलभराव की स्थिति परखते हुए दिखे।
000
फोटो -22
वल्लभनगर कॉलोनी में दोपहर तक डूबी रहीं कई सड़कें
शहर के वल्लभनगर कॉलोनी में बीते साल नाला नहीं बनने की समस्या के चलते कॉलोनी में जलभराव था, लेकिन मालगोदाम मार्ग से नाला बनने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शनिवार सुबह वल्लभनगर कॉलोनी में समय पर तलीझाड़ नाला सफाई नहीं होने के चलते कई कॉलोनी के कई मार्ग दोपहर तक जलमग्न रहे। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
000
फोटो - 19
नाला सफाई के बाद भी सुनगढ़ी में हो रहा जलभराव
हाल ही में गांधी स्टेडियम के नाला सफाई के दौरान बिन मौसम मोहल्ले की गलियों में पानी भरा रहा, उस वक्त नगर पालिका ने बिन मौसम गलियों के भरने पर बताया था कि बंधा लगाकर नाले की सफाई चल रही है। एक-दो दिन की परेशानी के बाद बरसात में भी गलियों में पानी नहीं भरेगा, लेकिन शनिवार सुबह गांधी स्टेडियम से जाने वाली मोहल्ले की दोनों मुख्य गलियों में एक फुट तक जलभराव रहा, जबकि शाम तक जलनिकासी भी नहीं हो पाई।
000
फोटो- 20
गड्ढों में चला गया रामलीला मार्ग, जलभराव से आवागमन प्रभावित
शहर से सटे रामलीला मार्ग से असम मार्ग तक जाने वाला रास्ता लोगों के लिए आफत बन गया है। डेढ़ साल से निर्माण नहीं होने के चलते बरसात में अब इस मार्ग में जलभराव होने लगा है। शनिवार सुबह भी बरसात के बाद पूरे दिन मार्ग पर गहरे गड्ढों में सड़क पूरी तरह से डूब गई, मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
=:====
वर्जन
शहर में जलभराव न हो, इसके लिए लगातार बरसात में वार्डों में टीमें सफाई के लिए सक्रिय रहती हैं। नाला सफाई भी तलीझाड़ स्थिति में कराया गया है, मामूली जलभराव के अलावा कहीं स्थिति खराब नहीं है।
संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
मोहल्ला सुनगढ़ी में जलभराव के बीच निकलते बच्चे। संवाद
मोहल्ला सुनगढ़ी में जलभराव के बीच निकलते बच्चे। संवाद
मोहल्ला सुनगढ़ी में जलभराव के बीच निकलते बच्चे। संवाद