फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, धान-गन्ने को हुआ फायदा

Wed, 30 Jul 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में मंगलवार तड़के बादल उमड़े और रुक-रुककर बरसात हुई। पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। धूप न खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही बारिश से धान और गन्ना आदि फसलों को भी लाभ पहुंचा। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चार बजे से ही बादल उमड़ने लगे। कुछ देर बाद रिमझिम बरसात होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। सुबह रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। हालांकि इसके बाद पूरे दिन बादल बने रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में मंगलवार को न्यूनतम 26.1 एवं अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाॅ. ढाका ने बताया कि लगभग 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से धान और गन्ना की फसलों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें