फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से बढ़ा रेनकोट-छातों का कारोबार

विज्ञापन
दुकान के बाहर बिक्री के लिए रखे छाते। संवाद
विज्ञापन
दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की भीड़, रोज बिक रही 200 से 300 छाते
विज्ञापन

पीलीभीत। बारिश से शहर के बाजार में रेनकोट और छातों की मांग बढ़ गई है। लोग रंग-बिरंगे छाते और विभिन्न डिजाइन के रेनकोट खरीद रहे हैं। इससे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
बारिश का दौर तेज होने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में रेनकोट और छातों की बिक्री में तेजी आ गई है। शहर स्थित नीबू मंदिर के पास दुकानदार नदीम और फारुख के अनुसार, प्रतिदिन करीब 200 से 300 ग्राहक केवल छाते खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और युवाओं की पसंद को देखते हुए बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन के छाते उपलब्ध हैं। वहीं, दोपहिया वाहन से सफर करने वाले लोग कपड़ों और जरूरी सामान को भीगने से बचाने के लिए रेनकोट की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में साधारण रेनकोट 400 रुपये से शुरू होकर अच्छी गुणवत्ता वाले रेनकोट 1,500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सौ से लेकर 500 रुपये तक छाते बाजार में उपलब्ध

बाजार में बच्चों के लिए भी रंग-बिरंगे और कार्टून वाले छाते उपलब्ध हैं। इनकी कीमत सौ रुपये से शुरु होकर करीब 500 रुपये तक की है। इसमें कच्चों को कार्टून वाले छाते ज्यादा भा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें