फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड

Fri, 11 Dec 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को सीजन की पहली गलन वाली ठंड महसूस की गई। रात में हुई बारिश से जहां ठिठुरन बढ़ी वहीं ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान दिखे। मौसम के बदलते मिजाज के चलते सार्वजनिक स्थानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही लोगबाग दिखे।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार रात बारिश से एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के बदलते रुख के चलते बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग ही दिखे। अधिकतर लोग गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

रेलवे व रोडवेज में घटी यात्रियों की संख्या
एकाएक मौसम में आए बदलाव के चलते रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई। इधर शुक्रवार को भी कुछ ट्रेनें मामूली रुप से लेट लतीफ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें