फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक इंटरलॉकिंग काम पूरा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर एएसएम कार्यालय से इलैक्ट्रानिक पैनल से शुरु हुआ ट्रेनों का संचालन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एक सप्ताह से चल रहा इंटरलॉकिंग टेस्टिंग पूरा हो गया। रविवार सुबह 7.20 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पहली ट्रेन बरेली के लिए रवाना हुई। इसके बाद नए सिस्टम से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद बीसलपुर तक सीआरएस की तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ब्रॉडग्रेज की ट्रेन चलाने के लिए पिछले एक सप्ताह जंक्शन पर इंटरलॉकिंग काम चल रहा था। शनिवार शाम तीन घंटे तक टेस्टिंग ब्लाक लिया गया। इसमें सभी प्वाइंटों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का ट्रायल हुआ। रात में ट्रायल सफल होने के बाद रेल प्रशासन खुशी में झूम उठा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रविवार सुबह 07:20 बजे बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 52362 नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम को इंटरलॉकिंग काम पूरा हो गया है। इससे ट्रेनों का संचालन नए सिस्टम से होगा। अब ट्रेनों का संचालन बेहतर ढंग से होगा। इसके बाद बीसलपुर तक ट्रेन चलाने के लिए तैयारियां तेजी से शुरु हो गई है। जल्द ही सीआरएस होने की संभावना है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया इंटरलॉकिंग को लेकर रात में टेस्टिंग ब्लाक लेकर ट्रायल हुआ। ट्रायल सफल होने के बाद ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें