फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो चल सकती है मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से आए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) एससी प्रसाद ने स्पेशल सैलून लगी ट्रेन से टनकपुर तक निरीक्षण किया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि मां पूर्णागिरी के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो कोविड 19 के गाइडलाइन के तहत मेला स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम नीतू सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीसीसीएम गोरखपुर से स्पेशल सैलून लगी ट्रेन से शनिवार सुबह करीब 10 बजे जंक्शन पहुंचे। इससे पहले बरेली और पीलीभीत के बीच भोजीपुरा, शाही, बिजौरिया, सेंथल स्टेशन का निरीक्षण किया। जंक्शन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर पेयजल, यात्रियों के बैठने के लिए सीट, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग रूम का निरीक्षण किया और साफ सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद टनकपुर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मझोला, खटीमा, वनबसा स्टेशन पर व्यवस्था परखी। टनकपुर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो मेला स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद पीसीपीएम ने मां पूर्णागिरी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। शाम को गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें