फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर। दो दिन पहले दिल्ली से लौटे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकला। एल-2 कोविड अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शव का कोविड नियमावली के तहत अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर 15 नए कोरोना संक्रमित निकले। संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद एक महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया, बाकी 14 मरीजों को होम आइसोलेट किया है। इसी के साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि मौत का अब तक का आंकड़ा 88 हो गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला खानका निवासी 38 वर्षीय एक युवक दिल्ली में कार पार्किंग का काम करता था। आठ अप्रैल को दिल्ली में हालत खराब होने पर वह घर आया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे हालत खराब होने पर परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। युवक की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी ट्रूनेट मशीन से भी जांच की गई। उसमें पॉजिटिव आने पर संक्रमित युवक को एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित का कोविड नियमावली के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमित के परिवार और संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग में जुटा है।
बिना जांच दिल्ली से कैसे घर पहुंचा संक्रमित, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
पूरनपुर के युवक की कोरोना से मौत के मामले में डीएम पुलकित खरे ने पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने जवाब मांगा कि जब बार्डर पर चेकिंग हो रही है, तो बिना जांच कराए युवक कैसे घर पहुंच गया। घर पहुंचने के बाद भी निगरानी को लगाई गई टीम को भनक क्यों नहीं लगी। साथ ही परिवार से जानकारी लेने को कहा कि वह आने के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। उन सभी लोगों की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के जवाब मांगने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। एमओआईसी को रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा गया है।
विज्ञापन

इन इलाकों में भी मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला साहूकारा, वशीर खां में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला। अमरिया के अकबरगंज गौटिया, ग्राम सिरसा सरदाह और पुशमहल में एक-एक, न्यूरिया के ठाकुरद्वारा, अंसार नगर, मंडरिया, लीठनिया, अब्दुल रहीम, हुलकरी ढकिया और बस्थाना में एक-एक, बीसलपुर के हबीबउल्ला खां शुमली और पूरनपुर के ही मोहल्ला कायस्थान और गांव माधोपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
संक्रमित महिला की हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर
पूरनपुर के माधोपुर गांव की रहने वाली महिला एंटजन किट से कोरोना पॉजिटिव निकली थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल बरेली रेफर किया गया है।
युवक दिल्ली से अपने घर आया था, लेकिन टीम को भनक नहीं लगी। इसके लिए निगरानी समिति और स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम से जवाब मांगा है। कि आखिर उन्हें बाहरी राज्य से लौटे युवक के बारे में जानकारी क्यों नहीं हुई। कोविड नियम के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। अब उसके परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें