फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 14 अप्रैल तक निरस्त रहेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से निरस्त चल रही त्रिवेणी एक्सप्रेस का यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। एक अप्रैल से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अब 14 तारीख तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद दो फरवरी से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। 26 मार्च से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। हालांकि इन ट्रेनों में जरनल टिकट की सुविधा नहीं थी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही थी। चार मार्च से दो विशेष ट्रेनों (पैसेंजर) का संचालन शुरू किया गया। तभी आठ से 31 मार्च तक के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था।
इधर, 30 मार्च से उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाला वार्षिक मेला 30 मार्च से शुरू हो चुका है। इससे शक्ति नगर और सिंगरौली रूट के यात्री एक अप्रैल से ट्रेन का संचालन शुरू होने से कयास लगा रहे थे। मगर रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया। अब टनकपुर से सिंगरौली की ओर जाने वाली ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल और टनकपुर से शक्तिनगर की ओर जाने वाली ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से होगा। इसी तरह सिंगरौली से टनकपुर को जाने वाली ट्रेन का संचालन 17 अप्रैल और शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल से शुरू होगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें