फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने रेल मंत्री को जम्मूतवी और मुंबई के लिए ट्रेन संचालन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपदवासियों को कई लंबे रूट पर रेल का सफर दिलाने के लिए सांसद वरुण गांधी ने ट्रेन संचालन को रेल मंत्री को पत्र भेजा है। प्रस्तावित अंडर पास की जगह रेलवे क्रॉसिंग बनाने की भी अलग से पत्र भेजकर सिफारिश की है।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को भेजे पत्र में बताया कि पीलीभीत तक इलेक्ट्रिक का काम पूरा हो चुका है। उत्तराखंड प्रदेश भी जिले की सीमा से सटा है। टाइगर रिजर्व के दीदार को पर्यटक भी आते हैं। जिले को पर्यटन के रूप में काफी बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटकों की संख्या में भी लगातार वूद्धि हो रही है। इसके बाद भी कई रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं है। इससे यात्रियों और पर्यटकों को दिक्कत होती है। जम्मूतवी, हावड़ा, आगरा, कटरा, पटना, गोरखपुर, मुंबई तक के सफर को ट्रेनें चलाई जाए तो लाभ मिलेगा। लंबे रूट की ट्रेनों का संचालन बंद होने से जिलेवासी भी मायूस हैं। पत्र भेजकर इन ट्रेनें के संचालन को लेकर सिफारिश की है। एक अन्य पत्र में बताया कि गांव महुआ के पास रेल प्रशासन द्वारा अंडरपास प्रस्तावित है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों की होगी। किसानों को गन्ना, धान, गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने में दिक्कत आएगी। पहले ही जो अंडर पास बने हैं। उनमें पानी भरने की समस्या से जनता ने परेशान है। किसानों के हितों को देखते हुए अंडर पास की जगह रेलवे क्रॉसिंग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें