फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी में साढ़े चार एकड़ जमीन पर बनेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव कजरी निरंजनपुर में ग्राम समाज की साढ़े चार एकड़ जमीन पर बृहद गोशाला बनेगी। उपयुक्त जमीन मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण कर जमीन को देखी। अब गोशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनने वाली गोशालाओं में फत्तेपुर, माधोटांडा में गोशाला बनवाकर संचालित कराई जा रही हैं। तहसील क्षेत्र में बृहद गोशाला बनाई जाएगी। इसके लिए कई दिनों से जमीन की तलाश की जा रही थी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बृहद गोशाला के निर्माण को गांव कजरी निरंजनपुर में करीब साढ़े चार एकड़ जमीन मिल गई है। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि बृहद गोशाला के लिए उपयुक्त जमीन मिल गई है। इसमें 250 पशुओं को रखा जाता है। बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जमीन को बृहद गोशाला के नाम कराया जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका की ओर से अस्थायी गोशाला का संचालन वाटर बाक्स परिसर में किया जा रहा है। स्थायी कान्हा गोशाला बनाने को नगरपालिका को गांव हरसिंहपुर में जमीन दी गई। इसके निर्माण के लिए नगरपालिका को 82.95 लाख रुपये का बजट मिला है। ईओ आरके भार्गव ने बताया कि जमीन की पैमाइश होनी है। पैमाइश पूरी होते ही कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें