प्रतिबंधित और नकली दवाओं की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की
मंडलीय टीम ने शहर और माधोटांडा क्षेत्र में छापेमारी की। दोनों स्थानों से
टीम ने आठ नमूने लिए और अभिलेख पूरे न मिलने पर नोटिस जारी किए हैं।
सहायक
आयुक्त औषधि गुलशन सेठिया के निर्देश पर मंडल के ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम
ने दोपहर को शहर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी को पहुंची। टीम ने स्टेशन
रोड पर सुरेंद्र मेडिको, गौरव मेडिकल, सुनीता मेडिकल एजेंसी और ड्रग हाउस
पर दवाओं की खरीद, बिक्री वाउचर, एक्सपायरी रजिस्टर आदि की जांच की। इसके
अलाव दुकान में रखी दवाओं का निरीक्षण किया।
शहर के निरीक्षण के बाद
टीम माधोटांडा पहुुंची और यहां बंगाली मेडिकल व वीके मेडिकल स्टोर की जांच
की। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल आठ
नमूने लिए गए है। माधोटांडा में अभिलेख ठीक न मिलने पर दुकानदार से
स्पष्टीकरण तलब किया गया है। टीम में बदायूं के ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य,
बरेली के नवनीत कुमार और शाहजहांपुी की उर्मिला शर्मा शामिल थीं।