एसडीएम और सीओ के समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन देने पर भाकपा कार्यकर्ता अनशन समाप्त करने के लिए राजी हो गए। जिस पर दोनों अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
भाकपा कार्यकर्ता मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में नाला बनवाने, समाजवादी पेंशन दिलवाने, गांव रढ़ैता में अवैध रूप से किए जा रहे पट्टों को निरस्त कराने, कोतवाली के हलका नंबर पांच के दारोगा को हटाने और गांव अमरा करोड़ में व्याप्त तनाव खत्म कराने की मांगों को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन कर रहे थे। बुधवार को एसडीएम बीपी सिंह और सीओ सुवेग सिंह सिद्धू अनशन स्थल पर पहुंचे और भाकपा कार्यकर्ताटों से वार्ता की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिस पर कार्यकर्ता मान गए। अधिकारियों ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। वार्ता करने वालों में भाकपा के ब्रांच मंत्री भीमसेन वर्मा, बालकराम, रामकिशन, तौलेराम, दिगंबर देव, रामप्रकाश, रमेश, ओमकार वर्मा, रामपाल, किरन देवी और शांति देवी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।