फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर से नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित कफ सिरप मिले। जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप बरामद हुए हैं। जांच में बरामद कैप्सूल की पैकेजिंग पिछले दिनों पूरनपुर में पकड़ी गई करीब 50 लाख रुपये की नशीली दवाओं की खेप में शामिल कैप्सूल से मिलती-जुलती पाई गई है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ शहर के मंडी समिति के सामने स्थित सक्सेना ब्रदर्स मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर की जांच की तो वहां से नशीले कैप्सूल की 33 स्ट्रिप और एक प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। दवाओं की जांच के दौरान कैप्सूल की पैकेजिंग पूरनपुर में पुलिस की ओर से पकड़ी गई नशीली दवाओं की खेप में मिले कैप्सूल से मेल खाती मिली।
इस समानता के बाद जांच टीम को जिले में नशीली दवाओं की सप्लाई के बड़े नेटवर्क की आशंका है। पूछताछ में मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि उसने यह दवा शहर के एक अन्य मेडिकल स्टोर से खरीदी है। इसपर टीम दूसरे मेडिकल स्टोर पर पहुंची। छापेमारी की दौरान मेडिकल स्वामी सेल परचेज का कोई भी कागज नहीं दिखा सका। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान 105 प्रतिबंधित कप सीरप को वहां से बरामद किया गया है। औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि दोनों स्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बरामद दवाओं और उनके स्रोत की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें