फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से आई टीम ने शहर के चार मेडिकल स्टोर किए चेक, खामियों पर दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। औषधि विभाग की बरेली से आई दो सदस्यीय टीम ने शहर के चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। जहां दवाएं और उनके स्टॉक चेक किए गए। तो तमाम खामियां मिली। इस पर टीम ने एसएस मेडिकोज पर दवाओं की खरीदारी बंद करा दी है। इसके अलावा चार मेडिकल मालिक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बरेली के औषधि विभाग के सहायक आयुष औषधि बरेली मंडल संजय सिंह और बरेली के औषधि निरीक्षक विवेक सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी के साथ शहर के एसएस मेडिकोज पर छापा मारा। जहां मदर डी पैक इंजेक्शन फ्रिजर में रखा न मिलने और कुछ दवाओं का स्टॉक का अभिलेख न दिखा पाने पर टीम ने उनका मेडिकल बंद करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया। जिसमें उनसे तीन दिन के भीतर स्टॉक और दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। फिलहाल दवाओं की खरीदारी पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा गांधी स्टेडियम रोड पर बंसल मेडिकल स्टोर, बल्लभ नगर कॉलोनी में स्थित सिंह मेडिकल और अशोक कॉलोनी के बालाजी सर्जिकल पर छापा मारा। इस दौरान बालाजी सर्जिकल पर दुकान मालिक मौजूद नहीं मिले। जब उनसे कोरोना काल के समय सर्जिकल सामान की खरीदारी और बिक्री का खाता मांगा गया। तो कर्मचारी दिखा न सके। इस पर उन्हें भी नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सिंह मेडिकल पर कोडी कप सिरप का स्टॉक चेक करने के लिए कहा। तो उनके यहां तमाम खमियां मिली। टीम ने बबिता रानी की मौजूदगी में चार दवाओं कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। बबिता रानी ने बताया कि बरेली से आई टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण खामियां मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एसएस मेडिकोज पर दवाओं की खरीद पर रोक लगा दी गई है। जवाब देने के बाद ही आगे की कार्रवाई बरेली से ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें