फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के सांसद का पुतला फूंका

विज्ञापन
सांसद का पुतला फूंकते लोजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद पशुपति कुमार पारस पर पार्टी हथियाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर पुतला फूंका। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को मुखिया बताते हुए उनके दिशा निर्देश पर विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खां के नेतृत्व में शनिवार को माधोटांडा रोड पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। फिर नारेबाजी करते हुए पार्टी के सांसद (पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई) पशुपति कुमार का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बनाया गया है। मगर सांसद पशुपति जो चिराग पासवान के चाचा हैं, वे पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों को काम करना है। विधानसभा चुनाव भी उनके निर्देशानुसार लड़ाया जाएगा। पार्टी में विघटन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद शरीफ खां, महारानी पाल, इस्लामुद्दीन, सुमित कुमार, सईद अहमद, आविद रजा, समीर रजा, शाहीन नूर, अनवार, शोएब खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें