पूरनपुर। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने गांव मकरंदपुर गौंटिया के एक मकान के पास छापा मारा। मौके से दो तस्करों को धर दबोचा। हत्या को बांधकर डाला गया एक जिंदा पशु, 25 किलो मांस और कई उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली थी कि गांव मकरंदपुर गौंटिया में लियाकत के घर से उत्तर की तरफ गोकशी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ दबिश दी गई। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी लाल मोहम्मद कुरैशी और मकरंपुर गौंटिया निवासी नसीर कुरैशी को मौके से पकड़ लिया गया। पशु की हत्या करने के बाद दोनों मांस के टुकड़े बोरों में भर रहे थे। 25 किलो मांस बरामद हुआ है। इसके अलावा नजदीक में ही एक जिंदा पशु बांधकर डाल रखा था। बरामद मांस की पशु चिकित्सक से जांच कराई गई थी। दोनों तस्करों, लाल मोहम्मद और नसीर, पर गोहत्या और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।