फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन चौराहे पर छापा, प्रतिबंधित कटरुआ बेचते चार आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास कटरूआ बेचते पकड़े गए आरोपी। स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की पीलीभीत रेंज टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन चौराहे के पास छापा मारकर प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब आठ किलो प्रतिबंधित कटरुआ और आठ तराजू-बाट बरामद किए गए।
डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार, सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पीलीभीत रेंज स्तर पर गठित टीम ने रेलवे स्टेशन चौराहे के पास छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान बरहा निवासी आदित्य सक्सेना, बब्लू मौर्या निवासी छोटा खुदागंज, जितेंद्र निवासी बरहा और सतीश कुमार निवासी बरहा को प्रतिबंधित कटरुआ की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब आठ किलो प्रतिबंधित कटरुआ और बिक्री में प्रयुक्त आठ तराजू-बाट बरामद किए। इस मामले में पीलीभीत रेंज में रेंज केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने प्रतिबंधित वन उपज की अवैध खरीद-फरोख्त पर लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें