जिला विज्ञान क्लब द्वारा मनाए जा रहे विज्ञान चेतना माह का समारोह पूर्वक समापन हो गया। अतिथियों ने चेतना माह में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रामा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी वीके गौतम ने की। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों से विज्ञान में रूचि दिखाकर नई तकनीक विकसित करने को प्रेरित किया। इस मौके पर विज्ञान चेतना माह में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व यहां विज्ञान प्रश्नोत्तरी भी हुई जिसमें सौरभ, ज्ञान प्रकाश, आलोक वर्मा, शिवानी, विनीत, माही, संजना ने श्रेष्ठता दिखाई वहीं निंबध में शिफा व राहुल वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। पोस्टर में कामेश्वरी, अरबाज खां, अब्दुल वर्मा, भूपेंद्र ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया।