टाइगर रिजर्व बनने के बाद बढ़ती वन्यजीवों की बढ़ती तादाद जंगल किनारे रहने वाले लोगों पर आफतो बनकर टूट रही है। जंगल से बाहर निकला तेंदुए व टाइगर घरों में घुसकर कई पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है।
क्षेत्र के बराही व बसंतपुर नौनेर में सप्ताह भर से तेंदुए व टाइगर का आतंक है। शाम होते ही तेंदुआ व टाइगर घरों में घुसकर पालतू पशुओं को निवाला बना रहे हैं। बताते हैं कि अब तेंदुआ करीब आधा दर्जन घरों में घुस चुका है। खौफ के चलते जंगल से सटे इलाके में रहने वाले किसान खेतों की रखवाली न कर घरों में जागकर रातें गुजारने को मजबूर हैं। आए दिन वन्यजीवों के हो रहे हमले से परेशान किसानों ने केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी व सपा नेताओं ने राज्यमंत्री फरीद महमूद किदवई से मिलकर वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।