फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Tue, 04 Aug 2015 11:14 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत डीएम मासूम अली सरवर ने पूरनपुर तहसील दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा सभी की जिम्मेदारी और अधिकार अलग-अलग है। कोई भी अधिकारी दबाव में कार्य न करें, लापरवाही किसी की हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले की तीनों तहसीलों में 299 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मात्र 13 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में समस्याएं सुनीं गई। यहां 130 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मात्र एक ही मौके पर निस्तारित हो सकी। एडीएम से संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। यहां एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी कौशलेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
पूरनपुर। ब्लाक सभागार में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 134 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें सात का निस्तारण करा दिया गया। शिकायतें सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। इसलिए सभी का प्रयास रहे कि समय में समस्याओं का निस्तारण हो सके। तहसील दिवस में सर्वाधिक शिकायतें चकबंदी विभाग की आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। तहसील दिवस में एसपी जेके शाही, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, बीएसए अंबरीष कुमार, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह सहित कई अधिकाी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। एसडीएम बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आईं 35 में से मात्र पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दीं। तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार नन्हें लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें