बीसलपुर के गांव रोहनिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्च
बीसलपुर। पीएमश्री विद्यालय रोहनिया में कराई गई खेलकूद प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में वर्षा और हसीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 दौड़ में राधा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद और खो-खो के मुकाबले भी हुए।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राधा ने प्रथम, आसरीन ने द्वितीय व कहकशां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में दाताराम ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व दानवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका में राधा पहले, वर्षा दूसरे व कहकशां तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में हसीब ने प्रथम, गौतम ने द्वितीय व दाताराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वर्षा ने प्रथम, गोमती ने द्वितीय व आसरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हसीब पहले, गौतम दूसरे व राहुल तीसरे स्थान पर रहे। बोरी दौड़ के बालक वर्ग में आयुष ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व नीरज ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में जसरीन प्रथम, आलिया द्वितीय व रवीना तृतीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी में आयुष और खो-खो में राहुल की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग की खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में राधा की टीम विजयी रही। लंबी कूद के बालक वर्ग में हसीब ने प्रथम व गौतम ने तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में राधा ने प्रथम और वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी मुईन खां ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल अनुदेशक मदनलाल, चमन बी, अंकित अवस्थी, अदनान यार आदि का विशेष योगदान रहा।