फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बूंदाबांदी के बीच लगी कतार, आवेदकों को मिला एक दिन आगे का टोकन

विज्ञापन
पीलीभीत के मुख्य डाकघर के बाहर लगी आधार आवेदकों की लाइन  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आधार बनवाने और संशोधन में आवेदकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। सोमवार सुबह बूंदाबांदी के बीच आवेदक डाकघर के गेट पर टोकन लेने के लिए कतार में लगे दिखे। हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद डाकघर प्रशासन ने व्यवस्थाओं में थोड़ा सुधार किया है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के पांच बजे से नौ बजे तक जिले में रुक- रुक कर बूंदाबांदी हुई। सुबह सात बजे फुहारों के बीच शहर के मुख्य डाकघर के बाहर आवेदकों की भीड़ लगी थी। 60 से अधिक आवेदक टोकन बंटने का इंतजार कर रहे थे। 7: 50 बजे से टोकन मिलना शुरू हुआ। सोमवार को करीब 65 टोकन दिए गए। चार बजे से लाइन में लगे विक्रम का चेहरा टोकन मिलते ही खिल गया। प्रेमपाल और करन ने भी राहत की सांस ली।


व्यवस्था में बदलाव, मिलेंगे एडवांस टोकन
पोस्टमास्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि टोकन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब आवेदकों को टोकन के लिए रोजाना कतार में नहीं लगना पड़ेगा। एक ही दिन में 10 से 15 दिन आगे के टोकन दिए जाएंगे। आवेदक निर्धारित दिन और समय पर आकर आधार बनवा या संशोधित करा सकते हैं। इसी व्यवस्था के क्रम में सोमवार को मंगलवार के टोकन भी बांटे गए। महेश, सोनू, राजेश आदि को मंगलवार का टोकन मिला।
विज्ञापन



जिले में संचालित सात आधार केंद्र
शहर के मुख्य डाकघर, डाकघर कचहरी और सिटी को मिलाकर जिले में सात डाकघरों में आधार केंद्र हैं। इसमें बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा भी शामिल हैं। पोस्टमास्टर ने बताया कि कुछ कार्य सिर्फ डाकघरों के आधार केंद्र पर ही हो सकते हैं। अमरिया और मझोला में आधार केंद्र नहीं है। बीसलपुर में आधार न बनने के बारे में पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें