फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पाठ्यक्रम से पूछे गए सवाल, अच्छा हुआ पेपर

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमन।
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटर की गणित व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर की चित्रकला की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षार्थियों का कहना था कि अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए।
विज्ञापन

हाईस्कूल में संस्कृत विषय में पंजीकृत 250 परीक्षार्थियों में से 19 गैर हाजिर रहे। वहीं, पहली पाली में इंटर की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 9926 परीक्षार्थियों में से 526 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इसमें 426 छात्र और 100 छात्राएं शामिल रहीं।
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी गणित और जीव विज्ञान के पेपर के बेहतर आने की बात कहते दिखे। परीक्षार्थियों का कहना था कि अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए। तैयारी काम आई। उम्मीद है कि परिणाम भी बेहतर आएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में इंटर की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 7,520 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 449 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सोमवार को कहीं से नकल आदि की कोई सूचना नहीं मिली। डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को लेकर टीमें अलर्ट रही। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल आदि केंद्रों पर नजर बनाए रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

काम आई तैयारी, अच्छा हुआ प्रश्नपत्र
फोटो: 28
जीव विज्ञान की शुरुआत से ही तैयारी की थी। पेपर में अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए। सभी प्रश्न हल किए हैं। रिजल्ट भी अच्छा आएगा। - निशा, इंटरमीडिएट

फोटो: 27
जीव विज्ञान का पेपर अच्छा आया। किसी प्रश्न ने परेशान नहीं किया। उम्मीद है कि इस विषय में बेहतर अंक मिलेंगे। - अमन, इंटरमीडिएट

अमन।

अमन।

अमन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें