फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलुभाई कॉलेज में शुरू हुआ कौमी एकता सप्ताह

Thu, 19 Nov 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने कौमी एकता सप्ताह का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को पहले दिन स्टाफ के साथ छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता संबंधी सप्ताह ली।
विज्ञापन


सप्ताह के पहले दिन कॉलेज में स्टाफ के साथ एनएसएस की छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली। दोनों इकाईयों के प्रभारी डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी व डॉ. नगेंद्र पाल के निर्देशन में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कॉलेज प्राचार्य सुनीता सक्सेना ने कौमी एकता की छात्राओं को जानकारी दी।

उन्होंने ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए कौमी एकता जरुरी है। इस मौके पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्रा, पंकज मिश्रा, दीपक, जाहिर के अलावा कोमल, अर्चना, पूजा, अंशू, संजना, सका कौशर, गुंजन, वंदना, रिका, नेहा, चांदनी, आजमी, शबाना, फरहा, संगीता, मोहिनी, जूली समेत तमाम छात्राएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें