फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में प्रधानी के नौ नामांकन खारिज

Thu, 19 Nov 2015 10:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हुए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 90 प्रत्याशी चुनाव लड़े बिना ही मैदान से बाहर हो गए। मरौरी में प्रधानी के चार और बरखेड़ा में पांच नामांकन निरस्त हो गए।
विज्ञापन


वहीं दोनों ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के क्रमश: 30 व 51 पर्चे खारिज हो गए।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक में नामांकन 16 व 17 नवंबर को हुए थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें मरौरी ब्लाक में प्रधान पद के चार नामांकन निरस्त हुए।

निरस्त होने वालों में मुडिया खुर्द की पूनम देवी का पर्चा आयु कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं मानपुर हटुुआ के मोहनलाल के प्रस्तावक के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। तीसरा नामांकन ग्राम पिपरिया नवदिया के नेतराम का निरस्त हुआ। उन्होंने अनुसूचित जाति महिला सीट पर नामांकन जमा कर दिया था।
विज्ञापन


चौथा नामांकन गांव करोड़ का निरस्त हुआ। इसमें प्रत्याशी फूलमती ने प्रस्तावक नन्हेंलाल ने उनका साथ देने से इंकार कर दिया। प्रधान के चार नामांकन के अलावा सदस्य पद के 30 नामांकन निरस्त हुए। इस प्रकार मरौरी ब्लाक में प्रधानी के 819 और सदस्य पद के 1531 प्रत्याशी मैदान में है।


बरखेड़ा। ब्लाक में प्रधानी के 85 पदों के लिए 827 और सदस्य के 1033 पदों के लिए 1044 नामांकन हुए थे। आरओ/ डीसीओ राजेश्वर यादव ने बताया जांच पूरी होने के बाद प्रधानी के पांच और सदस्य पद के 51 नामांकन निरस्त हो गए।

 अब यहां प्रधानी के 822 और सदस्य पद पर 993 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायतों के कई वार्ड नामांकन न होने के कारण खाली रह गए। इनकी मिलान किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दूसरे चरण के लिए शुरू हुए नामांकन
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई। अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक में पहले दिन बड़ी संख्या में लोग नामांकन कराने पहुंचे।

 प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंचने के कारण दोनों ब्लाकों में मेले जैसा माहौल रहा। पहले दिन ललौरीखेड़ा में प्रधान पद के 455 नामांकन जमा हुए, जबकि अमरिया ब्लाक के तीन काउंटरों पर रात आठ बजे बाद तक लाइन लगी रही।

अमरिया। ब्लाक क्षेत्र में प्रधान पद के 105 और सदस्य पद की 1295 सीटों के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू हुआ। इसके लिए यहां 12 काउंटर लगाए गए हैं। सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हुआ।

पहले दिन शाम चार बजे तक नामांकन होना था, लेकिन प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण देर शाम तक नामांकन जमा होते रहे। निर्वाचन अधिकारी/ जिला बचत अधिकारी आरके सिंह सोमवंशी ने बताया देर रात तक नामांकन होने के कारण संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लाक में प्रधान पद 69 और सदस्य के 841 पदों के लिए नामांकन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में लोग नामांकन कराने यहां पहुंचे।

सदस्य की अपेक्षा प्रधान पद पर नामांकन पर अधिक गहमा गहमी रही और प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन कराने गांव से ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। आरओ/ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के लिए 455 और सदस्य पद के  नामांकन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें