फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर ने किया चीतल का शिकार, जिंदा निगल गया; मंजर देख सहम गए सैलानी, देखें Video

Sun, 01 Jun 2025 12:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की नजर चीतल को लपेटे अजगर पर पड़ी तो दंग रह गए। शिकार में सफलता पाने के लिए अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की मशक्कत में जुटा था। चीतल मर चुका था। काफी देर तक इस नजारे को सैलानी देखते रहे।
विज्ञापन
अजगर ने किया चीतल का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रोजाना बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। कभी नहर में तैरता बाघ तो कभी भालू की मौजूदगी देखी जा रही है। शनिवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर सैलानी सहम गए। 

विज्ञापन


दरअसल, जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की नजर चीतल को लपेटे अजगर पर पड़ी तो दंग रह गए। शिकार में सफलता पाने के लिए अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की मशक्कत में जुटा था। चीतल मर चुका था। काफी देर तक इस नजारे को सैलानी देखते रहे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

जंगल मार्ग पर बैठा दिखा था बाघ 
शुक्रवार रात पीटीआर के जंगल मार्ग पर बाघ को आराम फरमाता देख राहगीर रोमांचित हो गए। कार सवार लोगों ने सड़क पर बैठे बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ काफी देर तक सड़क के किनारे बैठा रहा। वाहनों की लाइट पड़ने से उठकर चल दिया। बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व भी बाघ के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें