फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में निकला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Fri, 23 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया के समीप धान की कटाई के दौरान खेत में 12 फुट लंबा अजगर निकलने से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। गांव निवासी इशहाक अहमद के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर देखते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, रामौतार और बेनीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। रेंजर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें